गर्मियों के मौसम में अक्सर खाने के बाद बदहजमी की शिकायत हो सकती है। ऐसे में घर के इन घरेलू उपायों को अपनाने से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं, इस बारे में-
भोजन करने के बाद रात के समय सौंफ और मिश्री का सेवन करने पर पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप सौंफ और मिश्री का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में जलन और गर्मी को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।
खाने के बाद अजवाइन और काले नमक को मिलाकर पानी में सेवन करने से बदहजमी की समस्या से राहत मिल सकती है।
अगर आप अजवाइन और काले नमक का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में बनी गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।
बदहजमी से राहत के लिए 1 चम्मच अदरक के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से इस समस्या से राहत मिल सकती है।
अगर आपको इन नुस्खों से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com