आज के समय में मोटापा एक बड़ी परेशानी बनी हुई है। अगर एक बार यह बढ़ जाए, तो उसे कम करना मुश्किल हो जाता है। मोटापे के कारण कुछ लोगों का पेट थुलथुला हो जाता है।
अगर आप भी मोटापे की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको 3 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से वजन कम करने में मदद मिलेगी।
डेड बैग एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर लेटे। फिर दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं और पैरों को घुटने से मोड़कर उन्हें ऊपर की ओर ले जाएं।
थुलथुले पेट को कम करने के लिए आप डेड बग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने से पेट की चर्बी पिघलने लगती है। इसके साथ ही यह मसल्स को मजबूत करता है।
इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं, फिर शरीर को कोहनी और पंजों के सहारे ऊपर उठाएं। शुरुआत में इसे 30 सेकंड करें, फिर धिरे-धिरे 2 मिनट करें।
थुलथुले पेट को कम करने के लिए आप प्लैंक कर सकते हैं। इससे पेट की मसल्स स्ट्रांग होती है और कोर टाइट होता है।
पेट को कम करने के लिए पीठ के बल लेटें, घुटने मोड़ें और हाथ सिर के पीछे रखें। अब अपने सिर और कंधों को उठाकर छाती को घुटनों की ओर लाएं। इसे 15-20 बार करें।
थुलथुले पेट को कम करने के लिए आप क्रंचेस कर सकते हैं। इससे पेट की ऊपरी चर्बी तेजी से घटती है और एब्स बनते हैं।
थुलथुले पेट को अंदर करती हैं ये 3 एक्सरसाइज। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com