वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे का महत्त्व भी काफी ज्यादा होता है। वास्तु में कुछ पौधों को बहुत ही शुभ माना गया है जिससे सकारात्मक ऊर्जा आती है।
वास्तु के मुताबिक तीन ऐसे खुशबूदार पौधे हैं जिन्हें हर किसी को अपने घर में लगाना चाहिए। इन्हें लगाने से सुख-शांति आती है।
गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है। वास्तु के मुताबिक घर में गुलाब का पौधा रखने से सुख-शांति आती है।
गुलाब के पौधे को दक्षिणी-पश्चिमी दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में धन दौलत बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस पौधे को बालकनी या आंगन में लगा सकते हैं जो घर में चल रहे आर्थिक समस्या को भी दूर करने का काम करता है।
इस पौधे को बालकनी या आंगन में लगा सकते हैं जो घर में चल रहे आर्थिक समस्या को भी दूर करने का काम करता है।
वास्तु शास्त्र में इस फूल के पौधे को भी बेहद शुभ माना जाता है। जिसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
इस फूल का इस्तेमाल पूजा-अर्चना में भी किया जाता है। हनुमान जी को भी गुड़हल का फूल बेहद ही पसंद आता है।
कमल का पौधा दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इस फूल का ज्योतिष और धार्मिक महत्त्व काफी ज्यादा है, जो नकारात्मकता दूर करता है।