बर्तन साफ करते समय अक्सर खाने के टुकड़े सिंक में चले जाते हैं, जिसके बाद वह जमा होकर बदबू का कारण बन जाते हैं। इसलिए, आज हम सिंक से बदबू दूर करने के लिए 3 उपाय बताएंगे-
हफ्ते में एक बार सुबह के समय गर्म पानी सिंक में डालें। इससे सिंक में जमा गंदगी, तेल और कणों को हटाने में मदद मिल सकती है।
ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी गंदगी को साफ करने में ज्यादा कारगर है। इसलिए, सिंक इस्तेमाल करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
सिंक में बेकिंग सोडा डालें, इसके बाद आधा कप सिरका मिलाएं और कुछ देर बाद गर्म पानी से साफ कर दें।
बेकिंग सोडा में मौजूद गुुण सिंक के भीतर पाइप में गंदगी और बदबू को खत्म कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, सिरका इसके प्रभाव को और बढ़ा देता है।
सिंक को साफ करने के लिए नमक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सिंक में करीब 1-2 चम्मच नमक डालें। इसके बाद गर्म पानी से फल्श कर दें।
नमक कैसे है मददगार नमक को अगर आप सिंक में डालते हैं, तो पाइप में जमा गंदगी साफ हो सकती है। साथ ही, गर्म पानी गंदगी को बाहर करने में मदद करता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com