कपड़े से जिद्दी दागों को हटाने के 3 देसी नुस्खे


By Ram Janam Chauhan27, May 2025 12:19 PMnaidunia.com

अगर आप सफेद कपड़ों से जिद्दी दागों को हटाने के लिए महंगे पाउडर या डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो इन 3 घरेलू नुस्खों को फॉलो कर सकते हैं।

सफेद सिरका करें इस्तेमाल

इसे इस्तेमाल करने के लिए दाग वाले हिस्से पर डालें और ब्रश के जरिए हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धोएं।

इन दाग को हटाने में कारगर

अगर आपके कपड़ों पर घास, लाल दाग या सब्जियों का दाग लगा है, तो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

नींबू और बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल

नींबू के रस और बेकिंग सोडा को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसके बाद हल्के हाथों से कपड़ों पर लगाएं और साफ करें।

जिद्दी दागों से छुटकारा

अगर आप इसे बनाकर कपड़े पर इस्तेमाल करते हैं, तो स्याही, चाय, कॉफी और हल्दी के दागों से छुटकारा मिल सकता है।

नमक और टूथपेस्ट करें इस्तेमाल

नमक और टूथपेस्ट इस्तेमाल करने के लिए नमक को टूथपेस्ट में मिलाएं और दाग वाले हिस्से पर रगड़ें। इसके बाद साफ पानी से धोएं।

दाग कम करने में मददगार

इन घरेलू नुस्खों को आप सफेद या कॉटन के कपड़े पर इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने पर दाग कम करने में मदद मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

स्टील के गंदे पड़े नल को कैसे चमकाएं?