किचन की साफ-सफाई के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी गंदे नल को चमकाने में आती है। स्टील के नल समय के साथ पानी के दाग, जंग और मैल के कारण बुरी तरह गंदे हो जाते हैं।
अगर आप भी अपनी किचन के नल को नए जैसा चमकाना चाहते हैं, तो चलिए इस लेख माध्यम से कुछ आसान घरेलू उपाय जानते हैं। इससे आप नल को चमकदार और नए जैसा बना सकते हैं।
नल को चमकाने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नल पर थोड़ा सा सिरका छिड़कें, फिर उस पर बेकिंग सोडा डाले। इसे पुराने टूथब्रश की मदद से रगड़ें और 5 मिनट बाद पानी से धो लें।
नल को चमकाने के लिए सबसे पहले आधा नींबू लें और सीधे नल पर रगड़ें। फिर इसे 10 मिनट बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें। इससे आपका नल नए जैसा हो जाएगा।
नल को चमकाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नल पर थोड़ा सिरका डालकर उसे एल्युमिनियम फॉयल से रगड़ें। इससे पुराने नल पर भी चमक आ जाती है।ट
नल को चमकाने में टूथपेस्ट भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए नल पर थोड़ी मात्रा में सफेद टूथपेस्ट लगाएं और ब्रश से रगड़ें। ऐसा करने से हल्के दाग और पानी के निशान हटते हैं।
नल पर जमे जिद्दी मैल को हटाने के लिए डिशवॉश लिक्विड को गरम पानी में मिलाकर स्पंज से नल साफ करें। इसके बाद इसे सूखे कपड़े से पोछ लें। ऐसे करने से नल को चमकाने में मदद मिलेगी।
स्टील के गंदे पड़े नल को ऐसे चमकाएं। इसी तरह की लाइफस्टाइल की खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ