इन 3 तरीकों से करें डार्क अंडरआर्म्स को साफ


By Ram Janam Chauhan10, Jun 2025 05:40 AMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम हाफ कपड़े पहनना सभी को पसंद है, लेकिन कई लोग डार्क अंडरआर्म के कारण हाफ कपड़े को पहनने से बचते हैं। ऐसे में अंडरआर्म को साफ करने के लिए इन 3 घरेलू उपायों को फॉलो कर सकते हैं।

नारियल तेल करें इस्तेमाल

अंडरआर्म की त्वचा अक्सर गर्मियों के मौसम में ड्राई हो सकती है। ऐसे में नारियल तेल इस्तेमाल करने पर ड्राइनेस और कालेपन दोनों को कम करने मददगार साबित हो सकती है।

नींबू का रस करें इस्तेमाल

नींबू के रस में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद करते हैं। ऐसे में नींबू के रस को अंडरआर्म पर इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प है।

चीनी और गुलाब जल करें इस्तेमाल

चीनी और गुलाब जल को मिलाकर अंडरआर्म पर लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे डेड स्किन सेल्स तेजी से निकल सकती है।

निकलता है डेड स्किन सेल्स

अगर आप घर आप इन 3 घरेलू उपायों को फॉलो करते हैं, तो अंडरआर्म पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को निकाल सकते हैं।

कितनी बार करें इस्तेमाल

इन घरेलू उपायों को हफ्ते में करीब 2-3 बार फॉलो कर सकते हैं। ध्यान रहे, ज्यादा करने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए नुस्खों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

किचन के सिंक से आती है तेज बदबू अपनाएं ये 3 नुस्खे