सर्दियों के मौसम आते ही फ्लू, सर्दी जुकाम और वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किचन में मौजूद इन 3 चीजों का इस्तेमाल कर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
फ्लू की समस्या से राहत के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्लू से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
फ्लू होने पर शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर या अदरक के रस के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही, दिन में एक दो चम्मच शहद खा सकते हैं।
अगर आप फ्लू की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में हल्दी का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद करक्यूमिन फ्लू के लक्षण और सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
अगर आपको फ्लू, सर्दी जुकाम की समस्या है, तो ऐसे में हल्दी वाला दूध का सेवन कर सकते हैं। साथ ही, इसे पानी या भोजन में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो गले की खराश और फ्लू से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
फ्लू की समस्या होने पर अदरक की चाय का सेवन, शहद के साथ मिलाकर सेवन करना या अदरक का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से समस्या है, तो इन चीजों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह एक बार जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com