गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों में पेट से जुड़ी समस्या बढ़ती जा रही है, जिसके कारण शरीर का सही से विकास भी नहीं हो पाता है। पेट ठीक करने के लिए औषधीय वाले पत्तों का सेवन किया जा सकता है।
पाचन से जुड़ी समस्याएं बेहद ही खराब मानी जाती है। खराब पेट होने के कारण इंसान खाना-पीना सही से नहीं खा पाता है। इसके कारण पेट में दर्द भी हो सकती है।
पेट को दुरुस्त रखने के लिए डाइट में पत्तों को शामिल करना चाहिए। 3 पत्तों का सेवन पेट को ठीक करने में मदद कर सकते है।
पेट को ठीक करने के लिए पुदीना का पत्ता चबाया जा सकता है। इस पत्ते की तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को कम करता है।
तुलसी का पत्ता भी पेट को ठीक करने में फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो पेट की समस्या को दूर करता है।
पाचन को दुरुस्त करने के लिए धनिया का पत्ता भी चबाया जा सकता है। इस पत्ते में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
पुदीना और तुलसी पत्ते की चाय भी पिया जा सकता है। 2 कप पानी में 2 पत्ते डालकर पानी उबालकर पिएं। पानी का रंग जब बदल जाए, तो छानकर चाय के तौर पर सुबह पिएं।
ये 3 पत्ते पेट को ठीक रखते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ