3 ग्रहों की कृपा से मार्च में लखपति बन जाएंगे 3 राशि के जातक


By Shivansh Shekhar22, Feb 2024 06:00 AMnaidunia.com

मार्च का महीना

ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक ग्रहों के राशि परिवर्तन के दृष्टिकोण से मार्च का महीना बेहद ही रोचक होने वाला है। इस महीने में कई ग्रहों का गोचर होगा।

बुध का गोचर

इस महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध 7 मार्च 2024 को कुंभ राशि से निकलकर मीन में एंट्री मारेंगे। 26 मार्च को दोबारा चाल बदलेंगे और मेष में जाएंगे।

शुक्र का गोचर

इसके बाद शुक्र अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं और 31 मार्च को मीन राशि में जाएंगे। जिसके साथ कई शुभ योग का निर्माण भी होने वाला है।

सूर्य का गोचर

14 मार्च को सूर्य मीन राशि में जाएंगे। फिर 15 मार्च को मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों के गोचर से शुभ योग का निर्माण होगा, जिससे तीन राशियों को लाभ होगा।

मेष राशि के जातक

विद्यार्थियों को परीक्षा में अपार सफलता मिलने वाली है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है।

कर्क राशि के जातक

आय के नए सोर्स से धन लाभ होगा। कोर्ट और कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। धन संपदा में भी लाभ मिलेगा।

कन्या राशि के जातक

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शासन और सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यों के शुभ परिणाम मिलेंगे।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुक्र-शनि चमकाएंगे इन राशियों का भाग्य, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की