गलत खानपान की वजह से नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, जिसके कारण हार्ट अटैक की समस्या होने लगती है। हार्ट अटैक बैड कोलेस्ट्रॉल का एक कारण माना जाता है।
सेहत के लिए बीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। कई बीमारियों में बीज का सेवन किया जाता है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल में भी रामबाण साबित होता है।
नसों से बैड कोलेस्ट्रॉल साफ करने के लिए चिया सीड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके बीजों का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल नसों से बाहर निकलता है।
अगर किसी के नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा हुआ है, तो अलसी के बीजों को शामिल करना चाहिए। इसके बीज में भरपूर फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने के लिए गुनगुने पानी में अलसी के बीज का पाउडर डालकर पिएं।
कोलेस्ट्रॉल की समस्या में मेथी के बीज भी फायदेमंद होते हैं। इसके बीजों में कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मददगार होता है।
अगर किसी भी 1 बीज को डाइट में शामिल करते है, तो कोलेस्ट्रॉल लेवल को शरीर में आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।