पैरों में नसें बंद होने का क्या कारण है?


By Ram Janam Chauhan27, Nov 2024 09:30 AMnaidunia.com

सर्दियों में अक्सर लोगों को पैरों की नसें बंद होने की शिकायत रहती है। ऐसे में यह जानना जरुरी है कि यह किन कारणों से होता है-

ब्लड सर्कुलेशन कम होना

सर्दियों में कई लोगों को पैरों में ब्लड सर्कुलेशन कम या ठीक ढ़ंग से नहीं होता है। ऐसे में लोगों को नसें बंद होने की शिकायत हो सकती है।

ज्यादा देर एक पोजीशन में रहना

अगर आप लंबे समय तक एक ही पोजीशन में रहते हैं जैसे कि ज्यादा देर खड़े रहना या बैठे रहना, तो पैरों में बल्ड सर्कुलेशन कम होता है। जिससे नसें बंद हो सकती हैं।

हाई ब्लड शुगर होना

अगर आपको डायबिटीज है, तो पैरों की नसें ब्लॉक होने की समस्या हो सकती है। साथ ही, कई लोगों को पैर सुन्न होने की शिकायत का सामना भी करना पड़ता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना

जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो ब्लड वेसल्स में प्लाक जमा होने लगता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी होती है।

धूम्रपान करना

अगर आप ज्यादा धूम्रपान या नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे बल्ड वेसल्स कमजोर होती हैं। इसलिए, धूम्रपान का कम सेवन करें या ना करें।

वजन बढ़ना

अगर आपका वजन बढ़ता जा रहा है, तो आपके पैरों पर ज्यादा दवाब पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में समस्या हो सकती है।

पोषण की कमी होना

आप डाइट में विटामिन B12, पोटैशियम और मैग्नीशियम को भरपूर मात्रा में नहीं लेते हैं, तो इससे नसें कमजोर होती हैं और ब्लॉक होने की समस्या बढ़ती है।

अन्य वजह अगर दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी, ब्लड प्रेशर और लंबे समय तक को शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, तो पैरों की नसें बंद हो सकती हैं।

शलजम क्यों हैं सेहत के लिए वरदान? जानें