नींद की कमी से शरीर में दिखते हैं ये 3 संकेत


By Arbaaj07, Apr 2025 02:34 PMnaidunia.com

अच्छी नींद सेहत का राज माना जाता है। नींद की कमी होने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे पहले शरीर में संकेत भी नजर आते हैं।

नींद की कमी के संकेत

अगर किसी की नींद पूरी नहीं हो रही हैं, तो शरीर में तीन मुख्य संकेत नजर आने लगते हैं, जिन्हें देखकर पहचाना जा सकता है कि नींद पूरी नहीं हो रही है।

शारीरिक और मानसिक समस्याएं

नींद की कमी होने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक समस्याएं से जूझता है। नींद पूरी नहीं होने पर शरीर चीख-चीखकर संकेत देता है।

चिड़चिड़ापन होना

नींद पूरी नहीं होने पर व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है। चिड़चिड़ापन के साथ ही व्यक्ति बेचैनी भी महसूस करता है।

भूख में बदलाव होना

नींद में कमी होने से भूख में बदलाव आने लगता है। नींद पूरी न होने पर अधिक भूख या कम भूख महसूस हो सकती है।

सुस्ती और थकान होना

नींद पूरी नहीं होने पर सुस्ती और थकान होना एक आम संकेत माना जाता है। अक्सर लोग सुस्ती महसूस कर रहे लोगों को बोलते हैं कि नींद पूरी नहीं हुई?

कितने घंटे सोना चाहिए?

स्वस्थ व्यक्ति के लिए 7-9 घंटे की नींद अच्छी मानी जाती है। साथ ही, रात को जल्दी होने और सुबह जल्दी उठने की भी कोशिश करें।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लिवर की जमी गंदगी निकाल फेंकेंगे ये 5 सुपरफूड