Sugar में खाएं ये चीजें, दूर भाग जाएगी कमजोरी


By Ritesh Mishra07, Apr 2025 04:15 PMnaidunia.com

शुगर एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को खोखला कर देती है। डायबिटीज पेशेंट का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिसके कारण वो जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में अगर डाइट पर ध्यान न दिया जाए तो इससे और भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुगर पेशेंट क्या खाएं?

अगर आप भी शुगर पेशेंट हैं और कमजोरी, थकावट और चक्कर आने जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से इस परेशानी से बचा जा सकता है।

दालें और चने का सेवन

मूंग दाल, मसूर दाल, चने और राजमा में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये धीरे-धीरे डाइजेस्ट होते हैं, जिससे शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

अखरोट और बादाम खाएं

अखरोट और बादाम के सेवन से शरीर में ऊर्जा मिलती है। यह ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। इसका सेवन रोजाना सीमित मात्रा में करें।

हरी सब्जियां खाएं

पालक, मेथी, सरसों जैसी सब्जियां न सिर्फ खून बढ़ते हैं बल्कि शुगर कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। इनमें फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

दालचीनी का पानी पीएं

रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल होता है, इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

ओट्स को करें डाइट में शामिल

ओट्स में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। इसे नाश्ते में खाने से कमजोरी दूर होती है।

शुगर पेशेंट डाइट में शामिल करें ये चीजें, दूर भाग जाएगी कमजोरी। स्वास्थ्य से जुड़ी इसी तरह की खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

क्या हींग खाने से पीरियड्स का दर्द कम होता है?