फैटी लिवर की समस्या इन दिनों लोगों में तेजी से फैल रही है। इसे पहचाने के लिए हाथों पर ध्यान देना चाहिए। फैटी लिवर के 3 संकेत दिखाई देते हैं।
फैटी लिवर यानी लिवर में अधिक फैट जमने को कहा जाता है। फैटी लिवर होने पर शरीर में कई बदलाव नजर आते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति फैटी लिवर का शिकार होता है, तो उसके हाथों में 3 संकेत नजर आने लगते हैं। जिन्हें देखकर फैटी लिवर का पता लगाया जा सकता है।
अचानक हाथों में खुजली होना फैटी लिवर का संकेत माना जाता है। लगातार हाथों में खुजली होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
फैटी लिवर की समस्या होने पर हाथों की हथेलियां लाल रंग की होने लगती है। इसे फैटी लिवर का शुरूआती लक्षण माना जाता है।
फैटी लिवर के कारण हाथों की त्वचा पतली और नाजुक हो जाती है। ऐसी स्थिति में त्वचा फटने और रूखी भी हो सकती है।
हाथों में इनमें से कोई भी संकेत नजर आता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। शुरू में पता लगने से समस्या जल्दी दूर हो सकती है।