वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार काफी अहम माना जाता है। दरअसल, घर में देवी-देवता का वास मुख्य द्वार से ही होता है। आइए जानते है किन 3 चीजों को रखना चाहिए?
शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता हैं वहां धन की कभी कमी नहीं होती है, लेकिन उनको घर बुलाने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर कुछ चीजों को रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। तीन चीजों से मां लक्ष्मी खुद चली आती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पवित्र पौधा लगाना चाहिए। दरअसल, तुलसी पर मां लक्ष्मी का वास होता हैं।
अगर आप घर में मां लक्ष्मी को बुलाना चाहते है, तो रोजाना शाम को घी का दीपक मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए। घी का दीपक शाम को जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
शास्त्रों के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पद चिन्ह रखना चाहिए। मां लक्ष्मी के पद चिन्ह रखने से घर में उनका वास होता हैं।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।