पेट की चर्बी मक्खन की तरह पिघलाने के लिए पिएं ये 3 तरह की चाय


By Arbaaj02, Apr 2025 05:10 PMnaidunia.com

पेट की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए 3 तरह की चाय डाइट में शामिल करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि इन चाय को कैसे बनाया जाता है।

पुदीने की चाय

पेट के आसपास जमी चर्बी को मक्खन की तरह पिघलाने के लिए पुदीने की पत्तियों का चाय पीना चाहिए। इस चाय को पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे पेट की चर्बी पिघलने लगती है।

पुदीना चाय कैसे बनाएं?

एक पैन में 2 कप सादा पानी और कुछ पुदीना पत्तियों को रखकर गैस पर 2 मिनट तक उबालें। उसके बाद छानकर पुदीने की चाय पिएं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही, इसे पीने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी दूर होने लगती है।

ग्रीन टी कैसे बनाएं?

घर पर 1 कप ग्रीन टी तैयार करें और बेहतर स्वाद के लिए उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। ग्रीन टी का सेवन रात को सोने से पहले करें।

गुड़हल की चाय

पेट की चर्बी कम करने के लिए गुड़हल की चाय का सेवन भी किया जा सकता है। गुड़हल की चाय एमीलेज एंजाइम पाए जाते हैं।

गुड़हल की चाय कैसे बनाएं?

इस फूल की चाय बनाने के लिए पैन में 2 कप पानी और सूखी गुड़हल की पंखुड़ियां डालें। इसे कम से कम 5 मिनट तक उबालें फिर छानकर पिएं।

इन तीन चाय को पीने से पेट की चर्बी कम होने लगेगी। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेशाब में जलन होना है इन 4 बीमारियों का संकेत