पेशाब में जलन होना कोई असामान्य नहीं होता है। पेशाब में जलन होने कई समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है।
अगर आपके पेशाब में जलन होना शुरू हो चुका हैं, तो यह 4 बीमारियों का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं किन बीमारियों का संकेत माना जाता है।
पेशाब में जलन होना किडनी स्टोन की समस्या के कारण हो सकता है। दरअसल, किडनी का स्टोन कई बार मूत्रवाहिनी या मूत्राशय में आकर अटक जाता है।
पेशाब में जलन होना यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या का संकेत भी हो सकता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन एक तरह का संक्रमण है, जो बड़ी आंत से आने वाले बैक्टीरिया के मूत्र मार्ग में जाने पर होता है।
पेशाब में जलन होना यौन जनित संक्रमण के कारण भी हो सकता है। लंबे तक जलन होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
प्रोस्टेट इंफेक्शन के कारण भी पेशाब में जलन की समस्या हो सकती है। प्रोस्टेट इंफेक्शन की समस्या पुरुषों में होती है।
पेशाब में जलन होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। पेशाब में जलन होना गंभीर समस्याओं का संकेत देता है।