खूबसूरत-घने बालों का राज यह दाना, 3 तरीकों से करें इस्तेमाल


By Arbaaj16, Mar 2025 03:23 PMnaidunia.com

खूबसूरत-घने बालों के लिए आप बालों में एक दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से बालों पर तेजी से असर नजर आता है।

मेथी दाना

मेथी दाना बालों के लिए रामबाण माना जाता है। इसके दानों में जादुई पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को खूबसूरत और घना करते हैं।

तीन तरीकों से करें बालों पर इस्तेमाल

मेथी दाना का इस्तेमाल बालों में तीन तरीके से किया जा सकता है। आइए अब इन तीनों तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेथी का पानी

रात को सोने से पहले पानी में मेथी दाना भिगो लें। सुबह उठने के बाद उस पानी को छान लें और इस पानी को बालों में स्प्रे करें।

मेथी का पेस्ट

भीगे मेथी दाना को पीस लें और उसमें एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब पेस्ट को बालों में 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।

मेथी का तेल

नारियल तेल में आधा चम्मच मेथी दाना डालकर उसे पकाएं फिर उसे छानकर तेल और दाने को अलग करें। अब इस तेल का इस्तेमाल बालों में करें।

बाल होंगे खूबसूरत और घने

मेथी दाने का इस्तेमाल आप इसमें से किसी भी तरीकों को आजमा सकती हैं। मेथी दानी बालों को घना और खूबसूरत बनाएगा।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चेहरे से टैनिंग कैसे हटाएं?