चेहरे की साफ-सफाई बरकरार रखने के लिए उसे धोना चाहिए। आइए जानते हैं कि चेहरा दिन में कितनी बार धोना चाहिए?
अक्सर कुछ लोग दिन में कई बार चेहरे धोते रहते हैं। लेकिन दिनभर चेहरा धोते रहना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है।
चेहरे को साफ-सुथरा रखने के लिए एक व्यक्ति को दिन में कम से कम 2 बार चेहरा धोना ही चाहिए। लेकिन सही समय पर धोए।
सुबह सोकर उठने के फौरन बाद सबसे पहले चेहरे पानी से साफ करना चाहिए, क्योंकि सोने के दौरान पसीना और बैक्टीरिया जम जाते हैं।
दूसरी बार आप चेहरा रात को सोने से पहले धोएं। ऐसा करने से दिनभर जमी हुई गंदगी और तेल आसानी से हट जाएगी।
चेहरा पानी से दिन में 2 बार धोने से साफ और हेल्दी बना रहता है, जिसके कारण स्किन नेचुरली तौर पर चमकदार भी बनती है।
इस बात का ध्यान रखें कि चेहरा धोने से बाद तौलिया से पानी पोछ लें फिर मॉइस्चराइजर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा को शानदार फायदे मिलेंगे।