3 तरीकों से बालों में लगाएं एलोवेरा, होंगे लंबे और घने


By Arbaaj08, Sep 2024 04:24 PMnaidunia.com

बालों के लिए एलोवेरा रामबाण माना जाता है, क्योंकि इसमें कई गुणकारी औषधीय पाए जाते है, जो बालों को फायदा पहुंचाती है। आइए जानते है किन तरीकों से लगाना चाहिए।

बालों में एलोवेरा

केवल एलोवेरा भी बालों में लगाया जा सकता है, लेकिन इसमें कुछ और चीजों को मिलाकर लगाने से जल्द ही अच्छा परिणाम मिल सकता है।

लंबे बालों के लिए 3 तरीके

अगर आप बालों को लंबा करने के लिए एलोवेरा लगाते है, तो इन 3 तरीकों को आजमा सकते है। बाल लंबे होने के साथ ही, अन्य कई फायदे मिल सकते हैं।

एलोवेरा और मेथी दाना

पानी में 1 चम्मच मेथी दाना भिगो लें और पीसकर एक पेस्ट बना लें, फिर इसमें 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। इसका मिश्रण बालों में लगाएं।

एलोवेरा और प्याज का रस

इसके लिए 5 चम्मच प्याज का रस लें और फिर इसमें 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इन दोनों को मिक्स करके बालों में लगाएं।

एलोवेरा और आंवला

आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। 1 आंवला पीसकर उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सुबह उठकर मोबाइल देखने से क्या होता है?