20-20-20 रूल्स से बरकरार रहेगी आंखों की रोशनी


By Shivansh Shekhar07, Sep 2024 06:00 PMnaidunia.com

आंखों की बेहतर रोशनी

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में आंखों की रोशनी कमजोर होना एक आम समस्या बन गई है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकते हैं।

20-20-20 नियम

हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। यह आंखों को आराम पहुंचाता है और दृष्टि को तेज करता है। यह एक असरदार तरीका है।

हरी सब्जियां और फल

पालक, गाजर, संतरा, और नींबू जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन A और C से भरपूर होते हैं जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे आंखों का धुंधलापन कम होता है।

पानी का पर्याप्त सेवन

पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और आंखों को भी नमी प्रदान करता है। सुबह उठकर अपनी आंखों को प्रतिदिन ठंडे पानी से अच्छी तरह धोएं।

आंखों के व्यायाम

आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं घुमाना, आंखों को बंद करके कुछ देर आराम करना जैसे व्यायाम आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

नींद पूरी लें

पर्याप्त नींद लेना आंखों के लिए बहुत जरूरी है। नींद के दौरान आंखें आराम करती हैं और रिपेयर होती हैं। 24 घंटे में कम से कम 8 घंटे एक व्यक्ति को सोना चाहिए।

स्क्रीन टाइम कम करें

मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी स्क्रीन के अधिक इस्तेमाल से आंखों पर दबाव पड़ता है। इसलिए इनका इस्तेमाल कम से कम करें। यह आंखों के लिए सही नहीं माना गया है।

धूप का सेवन

सुबह की धूप विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। जितना हो सके मॉर्निंग वॉक करें और आंखों को थोड़ा धूप लगने दें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट की गर्मी शांत करने के लिए करें ये योगासन