वजन बढ़ाने के लिए दुबले लोग गुड़ का सेवन करते हैं। गुड़ खाने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। आइए जानते है कि इसका सेवन किन 3 तरीकों से करना चाहिए।
गुड़ में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज होता है, जो वजन बढ़ाने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही, गुड़ में कैलोरी भी हाई होती है।
वजन बढ़ाने के लिए गुड़ का सेवन दूध के साथ करना चाहिए। 1 गिलास दूध में गुड़ मिलाकर सेवन करें।
वजन बढ़ाने के लिए घी और गुड़ का साथ में सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच घी लें। इसमें गुड़ डालें और खा लें।
पीनट खाने से भी वजन बढ़ता है, लेकिन गुड़ और पीनट मिलाकर एक साथ खाएं, तो वेट तेजी से गेन हो सकता है।
इन 3 तरीकों से गुड़ का सेवन करना वजन बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है। तीनों से किसी भी 1 तरीके से गुड़ का सेवन करें।
गर्मियों के मौसम में गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में करनी चाहिए। दरअसल, गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो पेट खराब कर सकती है।
वजन बढ़ाने के लिए गुड़ का सेवन किया जा सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में करें। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ