कमजोर लिवर की क्या पहचान है?


By Arbaaj22, Aug 2024 01:10 PMnaidunia.com

लिवर शरीर का अहम अंग माना जाता है। लिवर का शरीर में काफी महत्वपूर्ण रोल होता है। लिवर बॉडी से गंदगी को भी निकलता है। लिवर कमजोर होना सेहत के लिए बुर माना जाता है।

कमजोर लिवर

जब किसी व्यक्ति का लिवर कमजोर होने लगता है, तो शरीर को संकेत पहले ही मिलने लगते है। आइए जानते है कि कैसे पहचान करे कि लिवर कमजोर हो रहा है।

नींद में खलल

अगर किसी व्यक्ति के दिन में कमी आ रही है यानी सोते समय काफी परेशानी होती है, तो यह लिवर कमजोर का संकेत हो सकता है।

स्किन एलर्जी

लिवर कमजोर का एक संकेत स्किन एलर्जी भी होता है। कमजोर लिवर होने पर स्किन में खुजली होना शुरू हो जाती है।

पेट में सूजन

पेट में सूजन होना भी लिवर कमजोर होने का संकेत माना जाता है। दरअसल, पेट में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिसकी वजह से पेट में सूजन हो सकती है।

उल्टी और जी मिचलाना

अगर आपको अक्सर उल्टी होती है या जी मिचलाता है, जो यह लिवर खराब होने या लिवर की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

पेशाब का रंग

लिवर कमजोर होने पर पेशाब का रंग भी बदलने लगता है। पेशाब जब गहरे रंग का होने लगे, तो यह कमजोर लिवर का लक्षण माना जाता है।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फेफड़ों की गंदगी साफ कर सकते हैं ये 3 जूस