बिना महंगे क्लीनर के इन 3 तरीकों से चमकाएं घर


By Ram Janam Chauhan25, May 2025 11:18 AMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में घर को साफ रखना बहुत जरूरी है, वरना कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करने की बजाय इन 3 आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं

नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू में एसिडिक गुण मौजूद होते हैं, जो किसी भी प्रकार के दाग-धब्बों को कम और घर साफ करने में मदद कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

नींबू के रस का इस्तेमाल गैस स्टोव, फ्रिज में लगी गंदगी और माइक्रोवेव को साफ करने में कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए नींबू काटकर रस निकालें और स्प्रे बोतल में भरें।

सिरके और सोडा को मिलाएं

सिरके और सोडे को मिलाकर होम क्लीनर तैयार कर सकते हैं। जिसे बाथरूम में इस्तेमाल करने पर गंदगी को साफ करने में मदद मिल सकती है।

कैसे करें इस्तेमाल

इसे बनाने के लिए एक कप में सिरका लें, इसके बाद 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और बाथरूम की सफाई करें।

पुराने अखबार इस्तेमाल करें

अगर आप ग्लास को साफ करने के लिए महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसे में पुराने अखबार का इस्तेमाल करने पर इन्हें साफ करने में मदद मिल सकती है।

कैसे इस्तेमाल करें अखबार

शीशे या ग्लास को साफ करने के लिए अखबार को हल्का गीला कर शीशे पर गोल-गोल घुमाएं। ऐसा करने पर जल्दी शीशे को साफ कर सकते हैं।

इस तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

बच्चों को 5 हाइजीन की ये आदतें सिखाएं, सेहत के लिए है जरूरी