होने में दिक्कत कई लोगों की समस्या होती है कि सुबह उनको पेट साफ करने में दिक्कत होता है जिसके कारण पेट से जुड़ी समस्याएं होती है।
अगर आपका भी पेट साफ नहीं होता है, तो इन 3 योगासन को करना चाहिए। आइए इन योगासन के बारे में जानते है।
बालासन पेट को साफ करने के लिए फायदेमंद होता है। इन आसन को रोज सुबह करना चाहिए। पेट से जुड़ी समस्याओं में भी कारगर होता है।
बालासन को करने के लिए पीछे की तरह दोनों पैरों को मोड़ दें और हाथो के आगे की तरह करके सिर को नीचे जमीन पर टिका लें।
यदि आपका पेट साफ नहीं होता है, तो सुबह उठने के बाद वज्रासन करें। वज्रासन करना काफी आसान होता है और फायदा अधिक।
वज्रासन करने के लिए जमीन पर दोनों पैरों को पीछे करके बैठ जाएं। उसके बाद पैरों के उल्टे पंजे जमीन पर टिका दें और घुटने पर हाथों को रख लें। इस तरह पोज में जब तक बैठ सकें रहे।
पेट को साफ करने वाले तीसरे आसन का नाम नौकासन है। इस आसन की मदद से भी पेट को साफ किया जा सकता है।
इस आसन को करने के लिए पहले जमीन पर बैठे उसके बाद घुटनों को मोड़कर धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं और फिर हाथों को भी उसी ओर उठाएं।
इन 3 योगासन को करके आपका पेट साफ हो सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ