गर्मियों के मौसम में शरीर को कूल रखने के लिए आप ड्रिंक्स, फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इन योगासन को करते हैं, तो शरीर को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आप रोजाना शीतल प्राणायाम करते हैं, तो इससे शरीर को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है।
शीतल प्राणायाम करने के लिए जीभ को नली की ओर मोड़ें और मुंह से सांस लें और नाक से छोड़ें। ऐसा करने से शरीर ठंडा रह सकता है।
इस प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से शरीर में ऊर्जा को संतुलित रखने और मन को शांत करने में मदद मिल सकती है।
चंद्र भेदी प्राणायाम करने के लिए बाएं नाक के हिस्से को बंद करें और दाएं हिस्से से छोड़ें। यह प्रक्रिया दिन में 5-10 बार कर सकते हैं।
शवासन को किसी भी योगासन के आखिर में किया जाता है। इसे करने से थकान कम करने, कमजोरी दूर करने और शरीर को ठंडा बनाने में मदद मिलती है।
अगर आपको बताए गए योगासन से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com