चेहरे के लिए शहद फायदेमंद होता है। शहद का इस्तेमाल करके चेहरे से दाग-धब्बे को कम किया जा सकता है।
कई लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे निकल जाते हैं, जो जल्दी दूर नहीं होते है। ऐसी स्थिति में शहद की मदद लेनी चाहिए।
चेहरे के दाग-धब्बे को दूर करने के लिए शहद और हल्दी का मास्क बनाकर लगाना चाहिए। यह मास्क लगाने से अन्य फायदे भी मिलेंगे।
इसका मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में चुटकी भर हल्दी का पाउडर मिलाएं फिर दोनों को अच्छी मात्रा से मिक्स कर लें।
चेहरे पर मास्क लगाने से पहले एक बार पानी से मुंह धोएं। उसके बाद दाग-धब्बे वाली जगहों पर शहद और हल्दी का मास्क लगाएं।
चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए शहद का मास्क कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने देना चाहिए। उसके बाद पानी की मदद से मास्क हटाएं।
इस तरह शहद का मास्क लगाने से दाग-धब्बे कम हो सकते है। इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करना चाहिए।