Morning Mantra: मोटापे से बचने के लिए रोज करें 3 योगासन


By Arbaaj14, Feb 2025 01:00 PMnaidunia.com

योगासन करना शरीर और सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन हर समस्या के लिए अलग-अलग योगासन करने चाहिए।

मोटापे से बचने के लिए 3 योगासन

मोटापा कम या उससे बचने के लिए रोजाना 3 योगासन करना चाहिए। योगासन करने से हेल्दी तरीके से आपके शरीर का मोटापा कम हो सकता है।

नौकासन करें

मोटापा से बचने के लिए नौकासन किया जा सकता है। नौकासन करने से शरीर पर चर्बी नहीं जमती है। साथ ही, वजन भी कंट्रोल में रहता है।

नौकासन की विधि

योगा मैट पर सीधे पैरों को फैलाकर बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाएं और पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। इस पोजीशन में 10 सेकेंड रुके और फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में आएं।

धनुरासन करें

धनुरासन मोटापा रोकने के लिए एक आसान है। धनुरासन शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को भी कम करने में सहायता करता है।

धनुरासन की विधि

इसके करने के लिए पेट के बल लेट जाएं फिर पैर के घुटनों को मोड़कर ऊपर की ओर करें और हाथों से पैरों को पकड़ें। फिर सांस लेते हुए सिर, छाती और जांघ को ऊपर उठायें।

भुजंगासन करें

भुजंगासन मोटापे से दूर बनाए रखने में साबित होता है। भुजंगासन को कोबरा पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह आसान पेट के बल लेटकर करना होता है।

भुजंगासन की विधि

इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, फिर हाथों के बल शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। शरीर को ऊपर उठाते हुए, दोनों हाथों का सहारा लेकर, कमर को पीछे की ओर खीचें।

इन 3 योगासन को करने से शरीर मोटापा से बचा रहता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vitamin-E लगाते समय ना करें 5 गलतियां, चेहरा हो सकता है काला