पूजा घर में ये 4 चीज रखने से कभी खत्म नहीं होता पैसा


By Sahil22, Mar 2024 03:51 PMnaidunia.com

पूजा घर में क्या रखें?

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पूजा घर में कुछ चीजों को रखना शुभ होता है। इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे घर पर पड़ता है।

मोर पंख रखें

पूजा करने से जुड़ी सामग्री को घर के मंदिर पर रखा जाता है। हालांकि, पूजा घर में मोर पंख को रखना भी बेहद शुभ माना जाता है।

कृष्ण की बरसेगी कृपा

मोर पंख भगवान कृष्ण को अति प्रिय होता है। यदि आप कृष्ण जी की कृपा हासिल करना चाहते हैं तो मंदिर में मोर पंख जरूर रखें।

चांदी के बर्तन में रखें गंगाजल

घर कें मंदिर में चांदी या पीतल के बर्तन में गंगाजल रखना भी शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।

बांसुरी रखें

कुछ लोग खूब मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। ऐसे लोगों को अपने घर के मंदिर में बांसुरी रखनी चाहिए।

मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, बांसुरी को पूजा घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इतना ही नहीं, धन की देवी के आशीर्वाद से व्यक्ति को पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ती है।

शंख जरूर रखें

घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए शंख भी आप रख सकते हैं। बता दें कि मंदिर में शंख रखने का सकारात्मक असर भी आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि मंदिर में किन चीजों को रखना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

होली के बाद बढ़ेगी इन राशियों की आमदनी, आ रहे हैं दो ग्रह