पश्चिमोत्तानासन करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस आसन को करने से कई समस्याएं भी दूर हो सकती है।
शरीर को फिट रहने के लिए योगासन करना चाहिए। नियमित रूप से योगासन करने से शरीर फिट और सेहत दुरुस्त रहता है।
पश्चिमोत्तानासन हाई बीपी के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है। इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिसकी वजह से बीपी कंट्रोल में रहता है।
पश्चिमोत्तानासन मोटापे की समस्या को भी दूर करता है। पश्चिमोत्तानासन करने से पेट की चर्बी धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
अगर आपका पेट गड़बड़ रहता है, तो नियमित रूप से पश्चिमोत्तानासन करना चाहिए। इस आसन को करने से अपच की समस्या दूर हो सकती है।
यदि किसी को रात में सोने के समय नींद नहीं आती है, तो पश्चिमोत्तानासन करना चाहिए। रोजाना यह आसन करने से नींद आने में परेशानी नहीं होती है।
पश्चिमोत्तानासन करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ