7 योगासन जो 15 दिनों में आपको पूरी तरह से देंगे बदल


By Sahil09, Nov 2024 08:34 AMnaidunia.com

योगासन करें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दिनचर्या में योग को शामिल कर लें। सुबह के समय कुछ फायदेमंद योगासन करेंगे तो 15 दिनों के अंदर फिटनेस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

सूर्य नमस्कार

योग की दुनिया में सूर्य नमस्कार को बेहद लाभकारी बताया गया है। इस आसन की मदद से पूरे शरीर का व्यायाम होता है।

प्राणायाम भी है फायदेमंद

सांस संबंधी समस्याओं के लिए प्राणायाम का अभ्यास किया जाता है। इसके साथ ही, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी प्राणायाम मददगार है।

भुजंगासन का अभ्यास करें

15 दिनों में स्वस्थ होना चाहते हैं तो भुजंगासन का अभ्यास कर लें। इसकी मदद से शरीर की ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में मदद मिलती है।

त्रिकोणासन करें

शरीर की लचक बढ़ाने के लिए त्रिकोणासन का अभ्यास करना भी फायदेमंद माना जाता है। इससे मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है।

वृक्षासन से मिलेगा लाभ

वृक्ष की मुद्रा में खड़े होने वाले वृक्षासन को भी सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। यह आसन शरीर के पोस्चर को सुधारने में मदद करता है।

शवासन से शरीर होगा रिलैक्स

यह आसन बॉडी को रिलैक्स करने का काम करता है। शवासन की मदद से मन शांत रहता है और मेंटल हेल्थ में सुधार होता है।

धनुरासन भी लाभकारी

15 दिनों तक लगातार धनुरासन का अभ्यास करें। माना जाता है कि इसका अभ्यास करने से सेहत को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मोटे पैर पतले करने के लिए रोज करें 5 एक्सरसाइज