तुलसी के पत्ते ही नहीं उसके बीज भी कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। बीज का सेवन दूध के साथ करने पर कई फायदे मिल सकते हैं।
आज हर इंसान किसी न किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहा हैं। ऐसे में 4 समस्याओं में तुलसी का बीज और दूध का सेवन करने से राहत मिल सकती है।
रात को सोने से पहले 1 चम्मच तुलसी के बीज भिगोकर रखें और सुबह 1 गिलास गुनगुने दूध में बीजों को मिलाकर पिएं।
दूध में तुलसी के बीज मिलाकर पीने से जुकाम से राहत मिल सकती है, क्योंकि इस ड्रिंक को पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
तुलसी के बीजों का सेवन करने से फर्टिलिटी बढ़ सकती है। तुलसी के बीज दूध साथ में लेने से पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ती है।
दूध में तुलसी के बीज डालकर पीने से पाचन भी ठीक रहता है। दरअसल, बीज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
शीघ्रपतन पुरुषों को होने वाली एक यौन समस्या है। दूध में तुलसी के बीज डालकर पीने से शीघ्रपतन की समस्या दूर हो सकती है।
इन 4 समस्याओं में दूध और तुलसी के बीज फायदेमंद होते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ