Calcium का पावरहाउस है यह ड्राई फ्रूट, जानें फायदे


By Ram Janam Chauhan23, Dec 2024 01:15 PMnaidunia.com

अगर आप कैल्शियम की कमी और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो डाइट में इस ड्राई फ्रूट को शामिल करने से कई समस्या से राहत मिल सकती है-

कैल्शियम से भरपूर

यह ड्राई फ्रूट कैल्शियम का पावर हाउस माना जाता है। साथ ही, हड्डियों को मजबूत करने के अलावा शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र को सुधारे

अंजीर में मौजूद हाई फाइबर पेट संबंधी कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। साथ ही, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

अंजीर का सेवन करें

अंजीर कैल्शियम से भरपूर होता है। इसलिए, रोजाना 2-3 अंजीर खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

शरीर को ऊर्जा दे

इसमें मौजूद नेचुरल शुगर शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। इसलिए, इसे सुबह के समय सेवन करना लाभकारी हो सकता है।

वेट लॉस में कारगर

अगर आप बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं, तो ऐसे में अंजीर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद लो कैलोरी वजन घटाने में मदद करता है।

कैसे करें सेवन

रात में अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे स्मूदी, शेक और ओट्स के साथ सेवन कर सकते हैंl

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आप लंबे समय से कैल्शियम की कमी का सामना कर रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें।

अंजीर का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

मूंगफली खाने के तुरंत बाद न पिएं पानी, झेलने पड़ेंगे ये 4 नुकसान