इलायची वाली चाय पीने के 4 फायदे, आसान है बनाने का तरीका


By Arbaaj02, Dec 2024 01:20 PMnaidunia.com

इलायची वाली चाय काफी स्वादिष्ट होती है। साथ ही, सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित होती है। इसका सेवन करने से आपको 4 बड़े फायदे मिलते हैं। इस चाय को बनाना भी काफी आसान ही है।

इम्यूनिटी बूस्ट

इलायची वाली चाय पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, क्योंकि इलायची में भरपूर विटामिन-सी पाया जाता है। इम्यूनिटी ठीक रखने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

गले की खराश दूर

यदि किसी के गले में खराश की समस्या हो रही है, तो उसके लिए इलायची वाली चाय फायदेमंद होती है। इस चाय को पीने से गले की खराश दूर होती है।

हार्ट हेल्दी

नियमित रूप से इलायची वाली चाय का सेवन करने से हार्ट को भी हेल्दी बनता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं।

पाचन ठीक

इलायची वाली चाय का सेवन पाचन के लिए भी बेहतर साबित होता है। इस चाय को पीने से कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

इलायची चाय की सामग्री

इलायची वाली चाय बनाने के लिए 1 कप दूध, आधा कप पानी, 2 इलायची, चाय पत्ती और स्वादानुसार चीनी की जरूरत होगी।

ऐसे तैयार करें चाय

सबसे पहले गैस पर पैन में पानी डालकर रखें। हल्का गर्म होने के बाद चाय पत्ती और क्रश इलायची रखें। 2-3 मिनट के बाद दूध रखें और उबलने दें। 2-4 मिनट बाद चाय को छानकर पिएं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डायबिटीज का काल हैं ये 3 चीजें, डाइट में करें शामिल