नीम और अदरक की चाय पीने से मिलेंगे 4 फायदे


By Arbaaj19, Feb 2025 02:26 PMnaidunia.com

आयुर्वेद में नीम और अदरक दोनों ही महत्व रखते हैं। नीम और अदरक का सेवन कई समस्याओं में रामबाण माना जाता है। इन दोनों की मदद से तैयार चाय पीना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है।

नीम और अदरक में पोषक तत्व

नीम में कैल्शियम, विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है। वहीं, अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं।

नीम और अदरक चाय बनाने का तरीका

इसकी चाय तैयार करने के लिए 2 कप पानी में 2 नीम के ताजा पत्ते और थोड़ा सा कद्दूकस अदरक डालें। अब पानी को उबालें। 2-3 बाद नीम और अदरक की चाय बनाकर तैयार हो जाएगी।

बालों के लिए फायदेमंद

नीम और अदरक की चाय का सेवन बालों के लिए लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

नीम और अदरक की चाय का सेवन करने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। दरअसल, इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

नीम में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। नीम गैस और एसिडिटी भी दूर करती है।

ओरल हेल्थ लिए बेहतर

नियमित रूप से नीम और अदरक की चाय पीने से मुंह साफ होता है। ओरल इन्फेक्शन और बैक्टीरिया दूर होते हैं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दांतों का दर्द होगा गायब, शहद में मिलाकर खाएंं यह अनोखा मसाला