दांतों का दर्द होगा गायब, शहद में मिलाकर खाएंं यह अनोखा मसाला


By Ram Janam Chauhan19, Feb 2025 02:14 PMnaidunia.com

रोजाना ब्रश करने के बावजूद लोगों को दांतों में दर्द होने की समस्या हो सकती है, लेकिन इस दर्द से छुटकारे के लिए शहद में इस अनोखे मसाले को मिलाकर सेवन करने से लाभ मिल सकता है।

दांतों में दर्द में शहद के फायदे

शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो दांतों के दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है।

दांतों में दर्द में पिप्पली के फायदे

पिप्पली को लोंग पीपर भी कहा जाता है, इसे आयुर्वेद में दांतों के दर्द के अलावा कई अन्य बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है।

दांतों में दर्द के लिए शहद और पिप्पली

अगर आप शहद और पिप्ली को मिलाकर सेवन करते हैं, तो शहद दांतों से जुड़े संक्रमण को दूर करने और पिप्पली दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

शहद और पिप्पली कैसे इस्तेमाल करें?

दांतों के दर्द से छुटाकारे के लिए आधा चम्मच शहद में आधा चम्मच पिप्पली पाउडर मिलाएं। इसके बाद दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगाएं और कुछ देर बाद कुल्ला करें।

मसूड़ों को सूजन से बचाए

अगर आप दांतों के मसूड़ों में हुए सूजन से परेशान हैं, तो ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको शहद और पिप्पली के सेवन से समस्या या परेशानी हैं, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

बवासीर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?