इमली का पानी कुछ लोगों का पसंदीदा माना जाता है। लेकिन यह केवल स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
अगर आप गर्मी के मौसम में इमली का पानी पीते हैं, तो शरीर को 4 अद्भुत फायदे मिल सकते हैं। ऐसे फायदे जिसके बारे में शायद आपने सोचा भी न हो।
2 कप पानी में इमली को भिगोएं और गूदा और बीज छलनी की मदद से छान लें। इसके बाद पानी को उबालें फिर चीनी, काला नमक और काली मिर्च मिलाएं। फिर जग में बर्फ डालकर इसमें इमली पानी मिलाएं।
इमली के पानी की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखेगा। साथ ही, गर्मियों में लू से भी बचाव करेगा।
गर्मियों में इमली का पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है, जिससे त्वचा रूखेपन की शिकार नहीं होती है। साथ ही, चेहरे की चमक भी बढ़ती है।
इमली का पानी पीने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है, क्योंकि इस पानी में फाइबर और एसिड पाया जाता है। इमली का पानी कब्ज से भी राहत दिलाता है।
इमली का पानी नियमित रूप से पीने से इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।
इमली का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ