तुलसी की पत्तियों का सेवन सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी तुलसी का चूर्ण खाया है? इसका चूर्ण गर्मियों में खाना फायदेमंद होता है।
इसका चूर्ण बनाने के लिए तुलसी की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर बनाएं। फिर उसमें मिश्री और अजवाइन का पाउडर मिक्स करें। अब तुलसी का चूर्ण बनाकर तैयार है।
गर्मियों में लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। लेकिन अगर आप इम्यूनिटी ठीक रखना चाहते हैं, तो तुलसी का चूर्ण खाना चाहिए।
गर्मियों में पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए भी इस चूर्ण का सेवन करना चाहिए। तुलसी का चूर्ण खाने से कब्ज और गैस नहीं बनती है।
तुलसी का चूर्ण खाने से त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग भी बनती है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण भरपूर पाए जाते हैं।
तुलसी का चूर्ण खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो तुलसी का सेवन करना चाहिए।
इस चूर्ण का सेवन करने का सही तरीका गुनगुने पानी के साथ है। रोजाना 1 चम्मच तुलसी का चूर्ण खाकर 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं।
गर्मियों में इस तरह तुलसी का चूर्ण खाना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ