मौसम के अनुसार खानपान का भी सेवन करना चाहिए। सर्दियों में तिल का सेवन फायदेमंद होता है। सर्दियों में रोज 1 चम्मच तिल खाना चाहिए।
तिल पोषक तत्व से प्रचुर होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन और ओमेगा जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अगर आपको कब्ज से जुड़ी समस्या है, तो राहत पाने के लिए सर्दियों में रोजाना 1 चम्मच तिल का सेवन करना चाहिए।
तिल कैल्शियम से भरपूर होता है, जिसका सेवन कमजोर हड्डियों को आसानी से मजबूत करता है। इसलिए रोज 1 चम्मच काले तिल का सेवन करें।
अगर आपके बाल कमजोर हो रहे हैं, तो सर्दियों में रोजाना 1 चम्मच तिल का सेवन करना चाहिए। तिल बालों को पोषण देते है।
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए तिल रामबाण माना जाता है। सर्दियों में रोजाना 1 चम्मच तिल खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रहता है।