सी बकथॉर्न है महिलाओं की इन 4 समस्याओं का हल


By Ram Janam Chauhan16, Jun 2025 05:40 AMnaidunia.com

सी बकथॉर्न एक फल है, जो हिमालयी क्षेत्र में मिलता है। यह दिखने में छोटा जरूर है, लेकिन इससे कई बड़े फायदे मिल सकते हैं।

त्वचा संबंधी समस्या से राहत

सी बकथॉर्न में विटामिन सी, ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

हार्मोन संतुलित करे

अगर कोई महिला हार्मोन असंतुलन की समस्या से जूझ रही है, तो ऐसे में सी बकथॉर्न का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अक्सर बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में सी बकथॉर्न का सेवन करने पर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

मेनोपॉज में फायदेमंद

महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान कई तरह की समस्याएं हो सकती है। ऐसे में सी बकथॉर्न का सेवन करने पर योनि को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

कैसे करें सी बकथॉर्न का सेवन

सी बकथॉर्न को जूस, कैप्सूल और तेल के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन करने पर महिलाओं को इन समस्याओं से राहत मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको सी बकथॉर्न का सेवन करने पर किसी तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

क्यों रहती है हमेशा कुछ लोगों को थकान? जानें 6 वजह