कच्चा प्याज लू से बचाने में कैसे है असरदार?


By Ram Janam Chauhan15, Jun 2025 01:07 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को लू लगने की समस्या होती है। ऐसे में कच्चे प्याज का इस्तेमाल करने पर लू से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं-

शरीर का तापमान होता है कंट्रोल

कच्चे प्याज का नियमित सेवन करने पर गर्मियों के मौसम में शरीर के तापमान को कंट्रोल रखने में सहायता मिल सकती है।

पानी की कमी से बचाए

तेज धूप के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में कच्चे प्याज का सेवन करने पर डिहाइड्रेशन की समस्या कम हो सकती है।

छाछ में मिलाकर पिएं प्याज

अगर गर्मियों के मौसम में लोग छाछ में प्याज मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को ठंडक दिलाने में मदद मिल सकती है।

प्याज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

कच्चे प्याज के भीतर फ्लेवोनॉइड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को लू लगने से बचाने में सहायता करते हैं।

मुंह से बदबू आने की समस्या

अगर आप ज्यादा प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है। इसलिए, सीमित मात्रा में सेवन करें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको कच्चे प्याज के सेवन से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

दूध से भी ज्यादा इन 4 चीजों में होता है कैल्शियम