शिलाजीत का सेवन शरीर के फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर मिनरल्स, खनिज और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।
शिलाजीत का सेवन कई चीजों के साथ किया जाता है। आप शिलाजीत और घी का सेवन भी कर सकते है। इसका मिश्रण सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
शिलाजीत और घी का सेवन एक साथ खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं।
जिन लोगों का पाचन ठीक नहीं रहता है उन्हें भी शिलाजीत और घी का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से पेट की समस्याओं में फायदा मिलता है।
शिलाजीत और घी खाने से हड्डियों को भी जबरदस्त लाभ होता है। दरअसल, इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
शिलाजीत और घी का सेवन करने से मानसिक शक्ति भी मजबूत होती है। इसका सेवन ब्रेन और मेमोरी फंक्शन को बेहतर करता है।
1 चम्मच घी में चुटकी भर शिलाजीत डालकर खाएं। इसके बाद हल्का गुनगुना पानी पी लें। इस तरीके से शिलाजीत और घी का सेवन करना है।