आमतौर पर माना जाता है कि प्रोटीन सिर्फ मांसाहारी भोजन में मिलता है, लेकिन आज हम बताएंगे ऐसे 5 शकाहारी फूड्स जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं।
शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता इसलिए, है क्योंकि इससे शरीर के इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन कम करने, हड्डियों और स्किन को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है। इसलिए, इसे रोजाना सेवन करने से शरीर में कमजोरी और आलसपन की समस्या दूर हो सकती है।
दाल हर भारतीय किचन में मौजूद होती है, ऐसे में रोजाना 100 ग्राम मूंग दाल का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर प्रोटीन मिल सकता है।
अगर आप रोजाना सोयाबीन या इससे बने अन्य पदार्थ जैसे कि टोफू का सेवन करते हैं, तो शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
रोजाना सुबह के समय बादाम, अखरोट, काजू और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप ओट्स का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोर शरीर को मजबूत बनाने और ऊर्जा बढ़ाने में लाभ मिल सकता है।
अगर आपको बताए गए फूड्स से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com