अक्सर लोग जीवन में किसी बात को लेकर परेशान रहते हैं, जिसके कारण वह कई उपायों को अपनाते हैं। आइए जानते हैं कि काली हल्दी के 4 उपायों से जाग जाएगी फूटी किस्मत-
पीले कपड़े में काली हल्दी की 7 गांठ लें और उसे बांधकर पूजा वाली जगह पर रखें दें। उसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करते हुए काली हल्दी की पूजा करें। उसके अगले दिन इसे धन वाली जगह पर रखें।
एक पीले कपड़े में 09 काली हल्दी, 09 गोमती चक्र, 07 पीली कौड़ियां और चांदी के सिक्के को बांधकर पूजा घर में रखें। इसके बाद भगवान विष्णु के मंत्रों के साथ इसकी पूजा करें। अगले दिन बिजनेस वाली जगह पर रखें। ऐसा करने से बिजनेस मुनाफा होता है।
शुक्रवार के दिन चांदी के डिब्बे में काली हल्दी, सिंदूर और नागकेसर रखें। उसके बाद उसे पास के मंदिर में जाएं। डिब्बे को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के चरणों में स्पर्श करा दें। इसके बाद तिजोरी में रखें । ऐसा करने से जीवन में धन लाभ होता है और सुख-शांति का वास होता है।
गुरुवार के दिन लाल कपड़े में लाल सिंदूर, कुछ सिक्के और काली हल्दी को रखें। फिर उसके बाद तिजोरी में रखें दें। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है और बढ़ोतरी होती है।
काली हल्दी और केसर को पीसकर उसमें गंगाजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए उस पेस्ट से तिजोरी या धन वाली जगह पर स्वास्तिक बनाएं। साथ ही, यह उपाय बुधवार के दिन करें।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
काली हल्दी के 4 उपायों से फूटी किस्मत जाग जाएगी । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM