आदते इंसान के लिए अच्छी और बुरी दोनों ही होती है। रोजाना की कुछ बुरी आदतों का प्रभाव सेहत पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं किन 4 आदतों से शुगर बढ़ता है।
यह लाइफस्टाइल से जुड़ी खतरनाक बीमारी है। बता दें कि शुगर लाइलाज भी है, जिसे केवल कंट्रोल ही किया जा सकता है।
अगर आप शुगर के मरीज है, तो अनहेल्दी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से शुगर बढ़ता है।
कुछ लोगों की आदत होती हैं कि वो किसी भी बात को लेकर ज्यादा सोचने लगते है। लेकिन क्या आदत शुगर का खतरा बढ़ा सकती है।
आजकल अधिकांश लोग रात तो जागना पसंद करते है, जिसके कारण नींद पूरी नहीं होती है। नींद की कमी से भी शुगर पर असर पड़ता है।
अगर आप धूम्रपान करते है, तो यह सेहत के लिए बुरा माना जाता है। साथ ही, इसको पीने से इंसुलिन का उत्पादन और उपयोग खराब हो सकता है।
इन 4 आदतों से शुगर का खतरा बढ़ सकता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ