गुलाब का जल चेहरे के लिए फायदेमंद माना है। इसे लगाने पर स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। लेकिन, कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
चेहरे पर ज्यादा गुलाब जल लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। कुछ लोग चेहरे की ग्लो बढ़ाने के लिए दिन में 3-4 बार गुलाब जल लगाते है।
अगर दिन में रोजाना 3-4 बार अधिक मात्रा में गुलाब जल लगाते है, तो स्किन पर जलन हो सकती है। इसलिए, ज्यादा न लगाएं।
ज्यादा गुलाब जल लगाने से स्किन ड्राई होने लगती है। साथ ही, कई बार त्वचा पर अकड़पन भी होने लगती है।
गुलाब जल वैसे, तो पूरी तरह नैचुरल होता है। लेकिन कई बार बाजार में मिलने वाला गुलाब जल स्किन को सूट नहीं करता है, जिससे स्किन का निखार कम होता है।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो गुलाब का जल रोजाना लगाने से परहेज करना चाहिए। ज्यादा गुलाब जल लगाने से पिंपल्स निकल सकते हैं।
गुलाब जल चेहरे पर दिन में 1 बार ही लगाना चाहिए। इसे लगाने का सबसे सही समय रात का माना जाता है। सोने से पहले चेहरे पर लगाएं।