सर्दियों में किस समय करना चाहिए वॉक?


By Arbaaj16, Nov 2024 01:25 PMnaidunia.com

अक्सर कुछ लोगों की आदत में शुमार होता हैं कि रोजाना सुबह और शाम को टहलते हैं। लेकिन सर्दियों में वॉक सही समय पर करना चाहिए वरना ठंड के शिकार हो सकते है।

सर्दी में वॉक

वॉक करना हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन मौसम और वातावरण के अनुसार वॉक करना चाहिए।

मॉर्निंग वॉक टाइम

गर्मियों में लोग 5 बजे के बाद वॉक करना शुरू कर देते हैं, लेकिन सर्दी में 8:30 के बाद ही वॉक के लिए निकलें, ताकि सूर्य की रोशनी से विटामिन-डी भी मिल जाए।

शाम को वॉक

अगर आप शाम के समय भी वॉक करते है, तो इस समय पर वॉक करने का सबसे सही समय 5 से 6 का माना जाता है।

कितनी देर टहलें?

सर्दियों में कम से कम रोजाना 30 मिनट चलना चाहिए। ऐसा करने से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

शरीर ढक के निकलें

सर्दियों में जब वॉक के लिए घर से निकले, तो इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखना चाहिए कि आपका शरीर ढका हो।

तेज न चलें

सर्दी के मौसम में वॉक करते समय अचानक से तेज न चलें बल्कि पहले धीरे-धीरे चलें फिर गति बढ़ा दें। ज्यादा तेज से परहेज करें।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डिप्रेशन और तनाव दूर करने के लिए रोजाना करें ये एक्टिविटीज