नाखूनों में गंदगी जमा होना आम है। ऐसे में अगर आप नाखूनों को साफ नहीं रखते हैं, तो इससे ये 4 समस्याएं हो सकती हैं।
गंदे नाखूनों को रखने से पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। जिससे फूड पॉइजनिंग और पेट में दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
लंबे समय तक गंदे नाखून को ना काटने के वजह से त्वचा से जुड़ी बीमारियां, जैसे रैशेज और एलर्जी हो सकती है।
अगर आप लंबे समय तक नाखूनों को गंदा रखते हैं, तो इससे फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, नाखूनों के आस-पास सूजन भी हो सकती है।
गंदे नाखूनो से अगर आप आंखों को छूते हैं या मलते हैं, तो इससे आंखों में जलन, पानी आना और लालपन हो सकता है।
नाखूनों को साफ रखने के लिए हफ्ते में एक बार जरूर काटें। साथ ही, इसे कोनों से भी जरूर साफ करें।
अगर आपको गंदे नाखून रखने के कारण कोई समस्या होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com