पेट की गर्मी काफी भयंकर होती है। गर्मी होने से खाना-पीना सब बंद हो जाता है। इसलिए गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन कम सेवन करना चाहिए। डाइट में शरबत को शामिल करें।
शरबत की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण पेट की गर्मी शांत होती है। आइए जानते है किन 4 शरबत को पीने से पेट ठंडा रहता है।
इसके लिए 2-4 पुदीना पत्ती, नींबू रस, सेंधा नमक और 1 गिलास पानी लें। इन सभी को मिक्सर में डालकर पीस लें। इसके बाद शरबत को छानकर पिएं।
यह एक देसी ड्रिंक है, लेकिन पेट को ठंडा रखता है। इसके लिए 2-3 चम्मच सत्तू, पानी और नमक लें तीनों को मिलाकर शरबत बनाएं।
इसका शरबत बनाने के लिए बेल का गूदा निकालें और पानी डालकर मिक्सर में ड्रिंक बनाएं। इसको पीने से पेट को तुरंत ठंडक मिलती है।
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए आप अनार का शरबत पी सकते हैं। इस शरबत को पीने से पेट ठीक रहता है।
अगर इसमें से किसी भी एक शरबत को डाइट में शामिल करते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहते है, क्योंकि शरबत की तासीर ठंडी होती है।
इन 4 शरबत को पीने से पेट को ठंडक मिल सकती है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ